मकर संक्रांति पर तातापानी पहुंचे मुख्यमंत्री  साय

3 Min Read
Advertisement

तपेश्वर महादेव के दर्शन कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

बच्चों संग पतंगबाजी का लिया आनन्द

चारपाई पर बैठ तिलकुट लड्डू का स्वाद लेकर निभाई लोक परंपरा

बलरामपुर, 14जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तातापानी पहुंचे। तातापानी शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तातापानी स्थित प्राचीन तपेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने तपेश्वर महादेव शिवलिंग पर जल का अर्घ्य अर्पित किया तथा तपेश्वर महादेव की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मकर संक्रांति के उल्लासपूर्ण वातावरण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी के 7-8वीं कक्षा में अध्यनरत श्रेष्ट सोनी, आयुष गुप्ता, हिमांशु शेखर, अंश सिंह, धु्रव देव सिंह, प्रिंस चौरसिया, बबन विश्वास, आयान अंसारी एवं हिंदी माध्यम स्कूल 9 वीं कक्षा के छात्र मनीश यादव, जीतवर सिंह, मेराज अंसारी, ओम सरदार, अनुराग ठाकुर, प्रशांत मौर्य, रूद्र पाठक के साथ चकरी एवं मांझा थामकर पतंगबाजी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर प्रांगण में पारंपरिक चारपाई पर बैठकर  साल पत्ती के दोने में गजक,खोभी लाई, तिलकुट ,तिल के लड्डू का स्वाद चखा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ-साथ तिलकुट और तिल के लड्डू का सेवन शुभ माना जाता है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा,  स्थानीय जनप्रतिनिधि गण,पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा कलेक्टर श्री राजेद्र कटारा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ,वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य  उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *