मंत्री श्री नेताम ने आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम स्थल का किया अवलोकन

Advertisement

बलरामपुर  आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिला प्रवास पर विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान बूढ़ा बगीचा में पीएम जनमन अंतर्गत आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया।

तत्पश्चात् उन्होने अधिकारियो की बैठक लेकर साैंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने को कहा, साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजपुर श्री राजीव जेम्स कुजूर, गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल, शिवनाथ यादव व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top