भोजपुरी समाज ने श्री रामजी पाण्डेय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ..

2 Min Read
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ अंचल में भोजपुरी समाज से जुड़े वयोवृद्ध व्यक्ति , नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं जिले के पाण्डेय पत्रकार बंधुद्वय आलोक पाण्डेय और अमित पाण्डेय के पिता श्री रामजी पाण्डेय के सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर पण्डित मदनमोहन मालवीय भोजपुरी समाज के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्यों ने गहरा दुख जताया है।

पण्डित मदनमोहन मालवीय भोजपुरी समाज के सदस्यों ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दिवंगत श्री रामजी पाण्डेय संयमित जीवन जीने वाले एक निश्चल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के जीवन पर असर डालते हैं, श्री रामजी पाण्डेय उनमें से एक थे जो सभी आयु वर्ग के लोगों को यथोचित सम्मान देते थे और अपने आत्मानुभव से प्राप्त ज्ञान के द्वारा जीवनशैली और सेहत के प्रति लोगों को जागरूक किया करते थे।

भोजपुरी समाज के सदस्यों ने कहा कि 86 वर्ष में भी हष्टपुष्ट और निरोगी शरीर वाले श्री रामजी पाण्डेय कुश्ती और कबड्डी के प्रति विशेष प्रेम रखते थे यही वजह थी कि वे अपनी संयमित दिनचर्चा और आहार प्रत्याहार को लेकर बेहद सजग रहते थे और उनसे मिलने वाले लगभग हरेक व्यक्ति खासकर युवाओं को योग , प्राणायाम के साथ नियमित व्यायाम करने की शिक्षा दिया करते थे।

आगे समाज से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि श्री पाण्डेय बाबूजी का सनातन धर्म और संस्कृति से भी बेहद गहरा जुड़ाव था वे नियमित प्रातः संध्या वंदन करते थे और भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी के अनन्य भक्त थे जिनके आकस्मिक निधन से परिजनों के साथ साथ रायगढ़ अंचल के भोजपुरी समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है और असीम दुख की बेला में समाज के सभी सदस्य भगवान श्री भोलेनाथ जी से प्रार्थना करते है कि उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देवें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *