भिलाई में डबल मर्डर: मामूली विवाद ने ली दो युवकों की जान

1 Min Read
Advertisement

भिलाई में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना शुक्रवार देर रात नेवई थाना क्षेत्र के दशहरा भाठा में हुई, जहां 21 वर्षीय आरोपी निखिल ने चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान चिंतामणि (21) और गौरव कोसरिया (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वारदात की वजह दो-तीन दिन पहले हुआ एक मामूली विवाद था, जिसमें मृतकों का झगड़ा आरोपी निखिल के पिता से हुआ था। इसी रंजिश में आक्रोशित निखिल ने हमला किया।

हमले के दौरान चिंतामणि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव कोसरिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी निखिल को सुपेला से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक गौरव कोसरिया पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह थाने का गुंडा-बदमाश सूची में शामिल था। फिलहाल नेवई पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *