भाजपा ने चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम, कराईकेला के बुनियादी विद्यालय में लगाए वृक्ष

Advertisement

चक्रधरपुर : कराईकेला के बुनियादी विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलवा के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत कई पेड़ लगाए गए। उक्त विद्यालय में अध्यापकों द्वारा मालती गिलवा के समक्ष विद्यालय में बाउंड्री वाल की स्थिति बहुत खराब रहने की बात कही गई। बाउंड्री वॉल नहीं रहने के कारण कई जानवर विद्यालय के प्रांगण में प्रवेश कर जाते हैं जिससे सामानों का रख रखाओ पौधों की सुरक्षा नहीं हो पाती है। मौके पर मालती गिलुवा ने कहा की वो संबंधित विभाग से पत्राचार कर बाउंड्री वाल का निर्माण का प्रयास करूंगी।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शिवलाल रवानी, राकेश त्रिपाठी, ललित नारायण ठाकुर के साथ कई कार्यकर्ता व विद्यालय के अध्यापक मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *