ब्रेकिंग ! बेगुनाहों को परेशान करने वाले एसडीएम करुण कुमार डहरिया हत्या के आरोप में गिरफ्तार

3 Min Read

बलरामपुर कुसमी । बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत बेगुनाहों परेशान करने वाले एसडीएम करुण कुमार डहरिया को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। कुसमी में पदस्थ एसडीएम करुण कुमार डहरिया के साथ नायब तहसीलदार सहित पांच लोग थार वाहन में सवार होकर ग्राम पंचायत हंसपुर बॉक्साइट खनन में ट्रक पकड़ने गए हुए थे। हंसपुर निवासी 62 वर्षीय रामनरेश राम पिता रेघा उरांव, 60 वर्षीय अजीत पिता लालचंद उरांव व 20 वर्षीय आकाश पिता रूपसाय अगरिया को एसडीएम सहित साथ में पांच लोगों ने मारपीट किया।

रात्रि में तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया चिकित्सकों में रामनरेश पिता रेघा को मृत घोषित किया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एसडीएम करुण कुमार डहरिया को गिरफ्तार किया।

उक्त मामले में जानकारी सामने आई है कि ग्राम पंचायत हंसपुर में अवैध तरीके से बॉक्साइट उत्खनन का कार्य किया जा रहा था जिसमें एक ट्रक में बॉक्साइट लोड़कर ट्रक से दोहन रात में किया जा रहा था। बॉक्साइट लोड़ ट्रक को गांव के लोगों ने पड़ककर बवाल करना शुरू कर दिया इसकी जानकारी जैसे ही कुसमी अनुभाग में पदस्थ अनु विभागीय अधिकारी राजस्व करुण कुमार डहरिया, नायब तहसीलदार सामरी पारस शर्मा अन्य सिविलियन व्यक्तियों को मिली वें सभी साथ रात में ही करीब दो बजे उक्त वारदात स्थल पहुंच गए।

जहां एसडीएम को देखते ही डर से ट्रक पकड़ने मे शामिल गांव के व्यक्ति फरार हो गए। इसी दौरान हंसपुर के एक नदी के पास राम नरेश राम जाती उरांव, अजित व आकाश अपने खेत में खेती का काम कर वापस घर आ रहे थे जिन्हें देखते ही एसडीएम करूण ड़हरिया ने राड/ डंडे से उक्त निर्दोषों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस मारपीट में एसडीएम करुण डेहरिया के साथ पहुंचे सभी लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि एसडीम सहित अन्य सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा जिले भर की पुलिस कुसमी में छावनी में तब्दील हो चुकी है कुछ राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कार्यवाही में विलम्ब होने की स्थिति निर्मित हो रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *