बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बगाडी गांव में बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों से परसा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी।

पुलिस ने बताया कि बगाड़ी निवासी 60 वर्षीय रामदेव पिता हीरालाल गोड़ 10 जुलाई घर से बिना बताएं कहीं चला गया था रात्रि में भी घर वापस नहीं लौटा 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे अपने खेत के पास आया और अपने नाती को खेती संबंधित बात समझा कर वापस कहीं चला गया कुछ देर बाद इसके खेत से ही लगे टोंगरी में लकड़ी बीनने गए बच्चे ने बताया कि मृतक परसा के पेड़ में गमछा से फांसी लगा लिया है।

सूचना उपरांत इसका भाई नोहर साय व अन्य ग्रामीण टोंगरी के पास गए और देखें कि मृतक अपने गमछा से परसा के पेड़ में फांसी लगा लिया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *