बीजापुर IED ब्लास्ट: शहीद जवानों की सूची जारी

2 Min Read

बीजापुर, 06 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बेदरे-कुटरू मार्ग पर ग्राम अंबेली में हुए आईईडी विस्फोट में 9 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में डीआरजी (District Reserve Guard) और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल हैं।

शहीद जवानों की सूची:

  1. बुधराम कोरसा (HC 957, डीआरजी)
    • पिता का नाम: श्री पांडू कोरसा
    • ग्राम: बड़े तुंगाली, थाना जांगला, जिला बीजापुर
  2. सोमड़ू वेट्टी (C/1329, बस्तर फाइटर्स)
    • पिता का नाम: श्री सन्नू वेट्टी
    • ग्राम: परचेली बंडीपारा, थाना कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा
  3. सुदर्शन वेट्टी (C/1332, बस्तर फाइटर्स)
    • पिता का नाम: श्री आशा राम वेट्टी
    • ग्राम: गुमलनार गिरसापारा, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
  4. सुबरनाथ यादव (C/1389, बस्तर फाइटर्स)
    • पिता का नाम: श्री श्रीधर यादव
    • ग्राम: छोटे तुमनार, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा
  5. हरीश कोर्राम (C/1229, बस्तर फाइटर्स)
    • पिता का नाम: श्री गोंडू
    • ग्राम: गढ़मिरी, थाना कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा
  6. डूम्मा मरकाम (C/263, डीआरजी)
    • पिता का नाम: श्री आयतु मरकाम
    • ग्राम: मड़कामीरास, थाना किरंदुल, जिला दंतेवाड़ा
  7. पंडरू राम पोयाय (C/1098, डीआरजी)
    • पिता का नाम: स्व. श्री जोगा पोयाम
    • ग्राम: कावड़गांव रीमापारा, थाना कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा
  8. बामन सोढ़ी (C/1453, डीआरजी)
    • पिता का नाम: स्व. श्री हड़मा सोढ़ी
    • ग्राम: करकावाड़ा, थाना बांगापाल, जिला बीजापुर
  9. तुलेश्वर राना (वाहन चालक, सिविल)
    • ग्राम: आरापुर, जगदलपुर

हमले की पृष्ठभूमि:

यह हमला नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस हमले को हाल ही में अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ों के प्रतिशोध के रूप में देखा जा रहा है।

शहीद जवानों की शहादत को नमन!
छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी क्षति है। पूरे राज्य में इस हमले को लेकर आक्रोश है और सरकार की ओर से जल्द ही सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *