बीजापुर से बड़ी खबर : नेशनल पार्क इलाके में फिर मुठभेड़, तेलंगाना स्टेट कमेटी का नक्सली ढेर, AK-47 बरामद

1 Min Read
Advertisement

बीजापुर – जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। ताज़ा मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़े एक बड़े नक्सली कमांडर को मार गिराया है। मौके से एक AK-47 रायफल भी बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि यह वही इलाका है, जहां कल एक करोड़ के इनामी नक्सली को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। लगातार दूसरे दिन मिल रही इस सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है। क्षेत्र में अभी भी मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त बलों को मौके पर रवाना किया गया है।

जिले में लगातार दो दिन की बड़ी कार्रवाइयों ने नक्सल नेटवर्क को गहरा झटका दिया है। अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन पूरी सतर्कता से जारी है और आने वाले घंटों में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *