बाड़ी देखने गये ग्रामीण पर हांथी ने किया हमला

1 Min Read
Advertisement

13 मई को शावक हांथी की मौत की घटना सामने आने के बाद आज हांथी ने पानीखेत के जंगल मे किसान की मौत के घाट उतारने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार महेत्तर पिता डोकरी उम्र 40 वर्ष निवासी पानीखेत आज 14 मई 25 की शाम को लगभग 6 बजे के आसपास खाजाखार मे बने अपने बाड़ी की तरफ घूमने गया था उसी समय महेत्तर और हांथी का आमना सामना होगा गया। जिसमे हांथी ने महेत्तर पर हमला कर दिया।

हांथी के हमले मे महेत्तर का पैर और जाँघ दोनों बुरी तरह से टूट गया था। घायल अवस्था मे महेत्तर को घरघोड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायल की स्थिति गंभीर होने की वजह से महेत्तर की हॉस्पिटल मे उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है

घरघोड़ा वन विभाग पुरे घटना की जानकारी पूंजीपथरा थाना को दे दी है पुलिस शव पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही करेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *