बस्तर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है।

1 Min Read
Advertisement

जुनावनी गांव के जंगल में 7 जून को एक महिला की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। पुलिस ने कत्ल के आरोपी महिला के प्रेमी सोहन भक्तो को ओड़िशा से गिरफ्तर कर लिया है।

बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली मृतिका शांति बघेल का आरोपी से प्रेम संबंध था। वह आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। 29 मई की शाम आरोपी उसे बाइक में लेकर गया और जुनावनी के जंगल में उसकी हत्या कर दी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को ओड़िशा के जैपुर से गिरफ्तार किया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *