बलरामपुर नगर में दिन दहाड़े एक लाख की उठाई गिरी, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में दिन दहाड़े एक लाख रुपए की उठाई गिरी हो गई। पुलिस नगर की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रामानुजगंज के व्यवसायी आनंद केसरी कोचली साप्ताहिक बाजार करने जा रहे थे। बलरामपुर में भोला किराना स्टोर के सामने अपनी इको कार को खड़ी कर किराना सामग्री ले रहे थे। इसी दौरान 10 मिनट के भीतर वाहन में रखें एक लाख रुपए नगद व बही खाता अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर फ़रार हो गए। सूचना उपरांत मौके पर पुलिस पहुंचकर नगर में सीसीटीवी खंगाल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *