बगीचा में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर, बगीचा: दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान धार्मिक उन्माद फैलाने के प्रयास के मामले में बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 196(2), 299 के तहत मामला दर्ज किया गया

मामले का विवरण:

दिनांक 03 जनवरी 2025 को दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र पाठक ने थाना बगीचा में शिकायत दर्ज कराई कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच जब वे मंदिर में पूजा और आरती कर रहे थे, तभी नासिर अली खान (निवासी रौनी रोड, बगीचा) ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पूजा में बाधा डाली और लाउडस्पीकर बंद करने की धमकी दी। आरोपी ने अन्य श्रद्धालुओं को भी पूजा-अर्चना करने से रोका, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

शिकायत मिलते ही बगीचा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर तत्काल आरोपी नासिर अली खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया चल रही है

पुलिस की सख्त चेतावनी:

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

बगीचा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने का संदेश गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *