प्रधानमंत्री मोदी को मिली वैश्विक लोकप्रियता में शीर्ष स्थान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

2 Min Read
Advertisement

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर ‘Morning Consult Global Leader Approval Rating Tracker’ में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जो उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सम्मान न केवल भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है, बल्कि यह भारत की सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छवि को भी विश्व समुदाय में मजबूती से स्थापित करता है।

उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी का यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनका नेतृत्व केवल भारत को नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था को भी एक नई दिशा प्रदान कर रहा है।” मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज शांति, विकास और मानवता की मजबूत आवाज बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को देशवासियों के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया और कहा कि यह दर्शाता है कि एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्णतः सुरक्षित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *