प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों का सपना हो रहा है साकार

2 Min Read
Advertisement

पक्का मकान पाकर खुश हुए श्री मनोज

सरकार की योजनाएं बदल रही है जिंदगी

बलरामपुर, 22 अक्टूबर 2025/ जिले के  टाटीझरिया गांव में रहने वाले श्री मनोज का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत बन चुका है। मिट्टी और खप्पर से बने जर्जर मकान में जीवन गुजारने वाले श्री मनोज अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने पक्के घर में सुकून के साथ जीवन बिता रहे हैं।

कुसमी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के हितग्राही श्री मनोज ने बताया कि उनका पुराना घर बेहद जर्जर स्थिति में था। बारिश उनके लिए मुसीबत लेकर आती थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे कभी यह कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि उनका अपना पक्का मकान भी होगा। गांव में शासन से मिली जानकारी के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया। कुछ ही समय में उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और बैंक खाते में पहली किश्त की राशि आते ही उन्होंने आवास निर्माण कार्य शुरू कर दिया। अब उनका पक्का घर पूरी तरह बनकर तैयार है।

श्री मनोज भावुक होकर कहते है कि मेरा सपनो का घर मिल चुका है और मैं बेहद खश हु। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से  हजारों गरीब परिवारों की जिंदगी संवर रही है।

गौरतलब है कि मनोज जैसे हजारों परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई सुबह बनकर आई है जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार योजना से लाभान्वित करने के लिए सतत प्रयासरत है। सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *