पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य पर कलाकारों ने बिखेरा जलवा,  होयोहातु में दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधानसभा के अंतर्गत  होयोहातु  ग्राम पंचायत में  रथ यात्रा के पावन अवसर पर होयोहातु छऊ नृत्य मंडली द्वारा दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।।मंगलवार को इसका समापन हुआ।

समापन समरोह में  चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए थे लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसमें शामिल नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति में अतिथि के रूप में उनके प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम,चक्रधरपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष तरकांत सिजूई , कुदराई सिजूई, निराकार केराई शामिल होकर नृत्य मंडली के कलाकारों को बेहतर नृत्य  प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अतिथि श्री हेम्ब्रम ने कहा की  पौराणिक कथाओं को दर्शाता छऊ नृत्य से हमें आदर्श ओर जीवन का मूल्य  ज्ञात होता हैं।

पौराणिक कथाओं से हमे हमारी कला संस्कृति के बारे में ज्ञान मिलता हैं। साथ ही समाज और परिवार में रिश्ते मजबूत करने उसे  सुदृढ करने की सीख मिलती है। ,इसलिए चक्रधरपुर के  विधायक सुखराम उरांव ने  गांव गांव में छऊ नृत्य का  कार्यक्रम निरंतर जारी रखा । गांवों में छऊ कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिएं कार्यक्रमों में भाग ले रहे है।


बेहतर नृत्य प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कार प्रदान कर रहे है। होयोहातु छऊ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से होयोहातु छऊ नृत्य मंडली के अध्यक्ष तुरम हेंब्रम, सचिव दोराई हांस्दा, उप सचिव चंपई हांस्दा, कोषाध्यक्ष जगन सिंह, महेंद्र हासदा, कानुराम हांसदा, कौरा हांसदा, जुरिया हेंब्रम, राजेश हांसदा, पाण्डू राम हांसदा इन सभी का विशेष योगदान रहा जिसके लिए सभी को श्री हेब्रम ने  धन्यवाद दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *