पूर्व अर्धसैनिक बलों के कल्याणकारी मुद्दों को लेकर डीजी आईटीबीपी से की मुलाकात

By
Advertisement
Advertisement


नई दिल्ली । अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री एचआर सिंह (एक्स एडीजी सीआरपीएफ) के नेतृत्व में 9 सदस्यीय एक्स पैरामिलिट्री डेलीगेशन द्वारा माननीय डीजी आईटीबीपी, वार्ब चेयरमेन (गृह मंत्रालय) से महानिदेशालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्री शत्रुजीत कपूर डीजी आईटीबीपी से एक खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई। निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यों में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना, अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष व राज्य की राजधानियों में पैरामिलिट्री स्कूलों की स्थापना, रिटायर्ड कर्मियों के मरणोपरांत सलामी गार्ड सम्मान देने व अलायंस एसोसिएशन को राजधानी में आफिस के लिए जगह अलॉट करने हेतु अनुरोध किया गया।

इस बैठक मे डीजी आईटीबीपी के अलावा श्री संजय गुंजियाल (एडीजी हैडक्वार्टर), श्री चन्द्रमौली (डीआईजी वेलफेयर), कमांडेंट (एडम), वार्ब सेक्रेटरी के साथ पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह अलायंस अध्यक्ष, श्री विकास चंद्रा पूर्व आईजी बीएसएफ, श्री आनंद निंबाडिया पूर्व आईजी आईटीबीपी, श्री मुंशीराम शेखावत पूर्व कमांडेंट, सुभाष चंद्र डिप्टी कमांडेंट, पूर्व इंस्पेक्टर विनोद शर्मा, भीम सिंह बिष्ट, वी एस कदम कोषाध्यक्ष व महासचिव रणबीर सिंह ने भाग लिया। उपरोक्त सभी भलाई संबंधित मुद्दों पर डीजी हिमवीर द्वारा सहमति जताई गई उम्मीद कि आने वाले दिनों मे नई खुशखबरी मिलें।

Advertisement
Share This Article