पुलिस टीम कों मिली बड़ी सफलता अंतर्राज्यीय आरोपी के कब्जे से 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन किया गया जप्त

4 Min Read

आरोपी द्वारा वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन कों कार मे रखकर परिवहन कर तस्करी करने के मामले मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त कार्यवाही

मामले मे आरोपी कों एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से जप्त 18000 मिली लीटर प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती लगभग 10 लाख रुपये किया गया बरामद

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कार जेएच/01/डीसी/3645 किया गया जप्त

अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान “ऑपरेशन विश्वास” आगे भी निरंतर रहेगा जारी

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह के नेतृत्व मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं,

इसी क्रम मे दिनांक 17/06/24 कों थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा चठिरमा रोड़ मे वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान लटोरी तरफ से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक जेएच/01/डीसी/3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देखकर अपनी कार को अकारण पीछे बैक कर ले जाने लगा वाहन चालक कों रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा इशारा किये जाने पर वाहन चालक उक्त आल्टो से उतर कर भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा संदेही का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम पंकज धर दुबे आत्मज विनोद धर दुबे उम्र 28 वर्ष साकिन अचला नवाडीह थाना गढ़वा झारखण्ड का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं आरोपी के ऑल्टो कार की तलाशी लेने पर कार मे रखे हुए अलग अलग कार्टून मे कुल 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18000 मिली लीटर कुल किमती लगभग 10 लाख रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया,

आरोपी से उक्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना बताया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन कों कार मे रखकर अवैध बिक्री हेतु गढ़वा झारखण्ड से लेकर परिवहन करते हुए अम्बिकापुर लाकर तस्करी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी उक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने हेतु लाना बताया हैं,

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑल्टो कार जेएच/01/डीसी/3645 जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल सिंह, मनीष सिंह, सतीश सिंह, संजीव पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय, उमाशंकर साहू, ऋषभ सिंह, राजेश किंडो, नारायण सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *