पुलिस के पूछताछ के बाद युवक ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या

4 Min Read
Advertisement

मृतक की मां ने दबाव बना पैसे मांगने का प्रधान आरक्षक पर लगाया आरोप

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के पूछताछ के बाद 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतक युवक की मां ने पुलिस पर दबाव बनाकर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। वही तारे के प्रधान रक्षक का कहना है कि मामले को दबाने के लिए मृतक और उसकी मां के द्वारा पैसे का ऑफर दिया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक आशीष मिंज पिता स्वर्गीय फूलचंद मिंज ग्राम जुडवानी चुकंन डांड सेमरपारा निवासी 20 वर्षीय युवक ने घर के समीप आम पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से परिवार जनों में शोक का माहौल बना हुआ है सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर 2024 में लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी चुकंदर सिमरपारा में मृतक आशीष मिंज के घर में 16 वर्षी किशोरी संध्या कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी वहीं युवक ने भी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था उपचार के बाद युवक स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया था।

मृतिका संध्या कुमारी के मौत को लेकर शंका जाहिर करते हुए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी शिकायत की थी शिकायत के बाद लखनपुर पुलिस इस मामले को लेकर चार्ज कर रही थी और नोटिस देकर अलमा मिंज उसके पुत्र आशीष मिंज को पूछताछ के लिए लखनपुर थाने पूर्व में बुलाया गया था।

आरोप है कि पूछताछ के दौरान मामला दबाने को लेकर प्रधान आरक्षक ने ₹50000 की मांग की थी। जिसकी शिकायत अलमा मिंज के द्वारा लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस से गई थी वही पुनः पूछताछ के लिए अलमा मिंज और आशीष मिंज को प्रधान आरक्षक के द्वारा लखनपुर थाने बुलाया गया था और पुलिस थाने के ऊपर के कमरे में पूछताछ किया जा रहा था

इसी दौरान बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवकों के द्वारा आशीष मिंज के साथ मारपीट किया गया था। शाम 7:00 बजे छोड़ा गया जिसके बाद युवक अपनी मां के सामने रोने लगा। बेटे ने अपनी मां को पूछताछ के दौरान उसके साथ हुए घटना क्रम के बारे में जानकारी दी और खाना पीना खाकर रात में सो गए और आज सुबह घर के ही समीप फांसी के फंदे पर झूलता हुआ युवक का शव मिला।

प्रधान आरक्षक पन्ना एक्का

प्रधान आरक्षक पन्नालाल से इस संबंध में मोबाइल फोन से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कोरबा जिला के रहने वाली युवती संध्या मिंज उम्र 16 वर्ष जो अपने मौसी के घर अंबिकापुर रहती थी। आशीष मिंज के घर पर 16 वर्षीय संध्या मिंज विगत माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।परिजनों के द्वारा मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा जांच किया जा रहा था पूछताछ के लिए आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज को बुलाया गया था। कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आने पर नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया।

जिसके बाद उन्होंने पैसे का ऑफर देकर मामले को रफा दफा करने की बात कही थी। परंतु मेरे द्वारा आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज पति स्व फूल चंद मिंज को पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई थी और उनके द्वारा जो भी आरोप मुझ पर लगाया जा रहे हैं सब आरोप बेबुनियाद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *