पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ

1 Min Read
Advertisement

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

जशपुरनगर, 26 नवंबर 2025। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जषपुर में आज 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, उन्होंने देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक और गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।

पुलिसकर्मियों ने दृढ़ संकल्प के साथ प्रस्तावना में निहित आदर्शों को जीवन और कर्तव्य में लागू करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डीएसपी श्री परिजात मिश्रा, सहित समस्त कार्यालयीन स्टाॅफ की उपस्थिति रही, जिन्होंने एक स्वर में संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *