पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का किया गया आयोजन

2 Min Read
Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षकों कों स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई शुभकामनाएं।

जिले मे कार्यरत 10 प्रधान आरक्षको को सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

आज दिनांक 19/10/24 को कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर 10 प्रधान आरक्षको को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाये दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, उमाशंकर पाण्डेय, चैनसाय, बिनोद कुमार बारी, अमित कुमार गिद्ध, धीरज कुमार गुप्ता, घनश्याम यादव, अमित कुमार पाण्डेय, संत कुमार चौहान, विपिन तिवारी कों सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया हैं, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी सहायक उप निरिक्षकों के जिले मे कार्यकाल के दौरान की गई सेवाओं की सराहना की गई,

सहायक उप निरिक्षकों को अन्यत्र जिला पदस्थापना के दौरान बेहतर  पुलिसिंग करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा मिली नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई,स्थानांतरण आदेश के परिपालन मे 03 प्रधान आरक्षकों कों जिला बलरामपुर रामानुजगंज, 04 सहायक उप निरिक्षकों कों जिला जशपुर, 02 सहायक उप निरिक्षकों कों जिला कोरिया एवं 01 सहायक उप निरीक्षक कों पीटीएस मैनपाट मे अग्रिम सेवा हेतु रवानगी दी गई।

पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान स्टेनो श्री फबियानुस तुर्की, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (एम) अजय गुहा, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर सहायक उप निरीक्षक गोमती यादव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *