पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण

2 Min Read
Advertisement

प्राकृतिक खेती, फलोत्पादन और मछली पालन की आधुनिक तकनीकों से हुए अवगत

बलरामपुर, 24 सितम्बर 2025/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र जाबर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर ले जाकर व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक कृषि तकनीकों और शोध कार्यों से अवगत कराना तथा स्थानीय संसाधनों और कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को खेती में उपयोग किए जाने वाले रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र में स्थापित प्राकृतिक/जैविक खेती प्रदर्शन इकाई में फसल और विभिन्न उत्पादों के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के तरीके समझाए गए। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौरव निगम ने केन्द्र द्वारा जिले में कृषि के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों और संचालित विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों के बारे में छात्रों को जानकारी दी।

इस दौरान छात्रों ने ग्रीन शेड नेट, प्राकृतिक खेती इकाई, कुक्कुट पालन इकाई, डेयरी पालन इकाई, बीजोत्पादन इकाई और फलोत्पादन इकाई का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न फलदार पौधे जैसे अमरूद, लीची और आम के पौधों को तैयार करने की विधि तथा आयल पाम प्लांटेशन इकाई के माध्यम से छात्रों को पौधों की वैज्ञानिक देखभाल के बारे में जाना। मत्स्य वैज्ञानिक ने छात्रों को बायो फ्लॉक इकाई में मछली उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। भ्रमण में लगभग 80 छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *