परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें- महाप्रबंधक रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने लिया चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का निरीक्षण,

2 Min Read

विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश                  

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया।   आज वे लाइट गुड्स विशेष वाहन से आदित्य से लगभग   1 बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

स्टेशन से वे चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया एवं अन्य अधिकारियों के साथ नवनिर्मित फुट ओवर का निरीक्षण करते हुए द्वितीय प्रवेश द्वार पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने द्वितीय प्रवेश द्वार में बन रहे सड़क, भवन एवं कैरेज एंड वैगन का पुराना बिल्डिंग का अवलोकन किया।

उन्होंने डी आर एम सहित अधिकारियों को विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। आज द्वितीय प्रवेश द्वार पर कैरेज एंड वैगन एरिया में बने पुराने दीवारों की सौंदर्यकरण पेंटिंग पर बिफरे और कहा कि नए परियोजनाओं को पूरा करने में विशेष ध्यान केंद्रित करे। जीएम ने नवनिर्मित भवन के कमरों का निरीक्षण किया।

जीएम ने भवन में स्थित गतिशक्ति इकाई का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मंडल में चल रहे नए परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान, जी एम के निजी सचिव मनीष कुमार पाठक, एडीआरएम विनय कुजूर, एडी आर एम अमितेंद्र कुमार त्रिपाठी, सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीओएम अवनीश , सीनियर डी सी एम आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीईएन (कॉर्डिनेशन ) राम प्रताप मीणा, रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र सहित तमाम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *