पदमपुर, महुलबोरोई, सिमिदीरी, हाथिया, नकटी, जोमरो, चन्द्री एवं केन्दो गांवों में पारंपरिक छऊ नृत्य मेले का भव्य आयोजन सांसद जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव हुए शामिल

2 Min Read
Advertisement

चक्रधरपुर। मासांत पर्व और धान बुवाई की शुरुआत के उपलक्ष्य में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों—पदमपुर, महुलबोरोई, सिमिदीरी, हाथिया, नकटी, जोमरो, चन्द्री एवं केन्दो में पारंपरिक छऊ नृत्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए।


केरा पंचायत अंतर्गत महुलबोरोई और बंदगांव प्रखंड के जोमरो गांव में आयोजित छऊ नृत्य में स्थानीय कलाकारों ने महाभारत, रामायण तथा अन्य पौराणिक और ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पदमपुर और कोटुवां की छऊ मंडलियों ने अपने जीवंत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, चन्द्री और केन्दो (देवगांव) में कृषि संस्कृति से जुड़ी कथाओं पर भी नृत्य मंचन किया गया।


इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि “छऊ नृत्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष गांवों में पारंपरिक तरीके से किया जाता है। यह न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त करता है।”


कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, पंचायत की मुखिया पिंकी जोंको, झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई, नेता प्रदीप महतो, सुब्रत प्रधान (टिंकु), पदमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंटू गागराई सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों—अमित लोहार, प्रदीप महतो, दिलीप महतो, यशवंत महतो, दिनेश गागराई, हेमलाल महतो, नंदलाल तांती, रसिका होनहागा, दुर्गा महतो, उमा महतो, मनोज महतो, विरसिंह महतो, उत्तम कलिंदी, आदित्य कलिंदी, राजेन्द्र महतो, रवि महतो, सदन महतो, विमल महतो, पेंटल महतो, अजय महतो, पिंटू महतो, विभीषण महतो, जगदीश चंद्र महतो, राकेश सरदार, अजीत सामाड, केदार सामाड, राजू मुंडा, कोलाय बोदरा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छऊ नृत्य मेले के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और ग्रामीण संस्कृति की झलक से सभी उपस्थित दर्शक अभिभूत हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *