पत्रकार सुरक्षा क़ानून को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के ज्ञापन के बाद राज्यपाल ने छत्तीसगढ शासन को लिखा खत

2 Min Read
Advertisement

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बिलासपुर विधायक अटल श्रीवास्तव के पत्र पर राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ शासन को लिखा खत।

बिलासपुर : अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रदेश के विधायकों के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा क़ानून का जो ड्राफ्ट राज्यपाल महोदय के पास हस्ताक्षर हेतु विगत दो वर्षो से रखा हुआ हैं उसमे हस्ताक्षर करने या उसे विधानसभा वापस भेजने को लेकर संगठन के लेटर में विधायको को राज्य पाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया जिसमें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार ने कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव को भी राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा था

जिस पर विधायक अटल श्रीवास्तव जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राज्य पाल महोदय को हमारे पत्र के साथ अपना पत्र भेजा जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द प्रदेश में लागू हो और पत्रकार स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता कर सकें हेतु आग्रह किया जिसका राज्य पाल महोदय ने संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन को खत लिख कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने विधि सम्मवत  कार्य कर सुचना देने की बात कही।

अटल श्रीवास्तव कोटा विधायक (कांग्रेस पार्टी)ने कहा

प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू होना चाहिए और पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की आजादी भी मिलनी चाहिए हमारी पूर्व की भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों को उनकी मांग मिले उसके लिये पत्रकार सुरक्षा क़ानून का ड्राफ्ट बनाया और उसे विधानसभा में भी पास कराया था

उसके बाद राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिये भेजा यदि उस समय के राज्यपाल विधानसभा में पास हुए ड्राफ्ट में हस्ताक्षर कर देते तो आज पत्रकारों को उनका कानून मिल गया होता लेकिन अब पत्रकारों को न्याय देने का काम विष्णुदेव साय सरकार का हैं और उन्हें यें कानून जरूर मिलना चाहिए में पत्रकारों को विश्वास दिलाना चाहता हूं में और मेरी पार्टी कांग्रेस पत्रकार सुरक्षा क़ानून दिलाने के लिये पत्रकारों के साथ हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *