नीरज कुमार गुप्ता बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य

2 Min Read
Advertisement

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू द्वारा नीरज कुमार गुप्ता को प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीरज कुमार गुप्ता सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत चंद्रपुर के निवासी हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहकर संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने नीरज कुमार गुप्ता को मुंह मीठा कराकर बधाई दी एवं नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े, धर्मवीर सोनी, प्रदीप द्विवेदी एवं संजू सोनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज कुमार गुप्ता अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *