निर्दलीय प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई ने बर्टनलेक में रेलवे क्षेत्र की बस्तियों के महिलाओं के साथ किया जनसंपर्क

1 Min Read

महिलाओं ने रेलवे के द्वारा जारी किए गए बस्ती खाली कराने के नोटिस के बारे कराया अवगत

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहर के बर्टन लेक में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई ने रेलवे क्षेत्र में रह रहे बस्तियों की महिलाओं के साथ बैठक किया। इस दौरान महिलाओं ने डॉ विजय सिंह गागराई से रेलवे के बस्तियों को रेलवे के द्वारा बार बार नोटिस भेजकर मध्यम से बस्ती खाली करने और अतिक्रमण हटाने के लिए कहे जाने की बात से अवगत कराया। साथ ही बस्ती के महिलाओं ने बस्ती खाली कराने से उन्हें विस्थापित होने जैसी समस्याओं से भी अवगत कराया। रेलवे लगातार बस्तियों को खाली करने के लिया दबाव बना रही है जिससे उनमें हमेशा भय का माहौल बना रहता है।

डॉ गागराई ने बस्ती की महिलाओं को आश्वस्त किया कि अगर उन्हें चक्रधरपुर विधानसभा से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो वे निश्चित रूप से वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *