निगम क्षेत्र से अवैध मोबाईल टॉवर हटेंगे –संग्राम सिंह राणा

2 Min Read

नवीनीकरण शुल्क जल्द जमा करें निगम को नहीं तो होगी कार्रवाई–संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर – नगर निगम के अनुमति के बिना लगे मोबाइल टावरों पर कार्रवाई की जाएगी। अनुमति नहीं लेने पर अवैध मोबाइल टावरों को हटाया जाएगा। निगम ने मोबाइल टावरो की संख्या बताने के निर्देश जारी किए हैं।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने जिओ टावर के अधिकारियों को नगर निगम में बुलाकर विस्तृत जानकारी ली. जिसमें निगम क्षेत्र में लगे मोबाइल टावरों की सूची मांगी है। इसके साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी ली जाए। जरूरी शुल्क निगम में जमा की जाए। ऐसा नहीं करने पर निगम की ओर से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

निगम सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा ने कहा टेलीकॉम कंपनियों द्वारा लगाई गई टावरों की नवीनीकरण शुल्क निगम को तीन सालो से अप्राप्त है जो एक साल का नवीनीकरण शुल्क 30000 होता है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।

ऐसी टेलीकॉम कंपनियां नवीनीकरण शुल्क जल्द से जल्द नगर निगम को जमा करवाए। नगर निगम क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के लिए बेहद कम कंपनियों ने अनुमति ली है। आंकड़ों के मुताबिक 77 मोबाइल टॉवर के लिए ही अनुमति ली गई है जबकि निगम क्षेत्र में 137 से अधिक मोबाइल टावर लगे हुए हैं।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा मोबाइल टावर लगाने के लिए केंद्र सरकार की टेलीकॉम मंत्रालय में नियम बनाए हुए हैं बड़ा सवाल यह है कि निगम में इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल टावर आखिर कैसे लग गए।अवैध टावरों को जल्द हटाया जाएगा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *