निकाय चुनाव ब्रेकिंग : प्रभारी मंत्री और संगठन प्रभारी नियुक्त

1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में लगातार संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मंगलवार को 10 नगर निगमों के चुनाव के लिए मंत्रियों को पद प्रभार सौंपा है।

इसके तहत मंत्री रामविचार नेताम को रायपुर नगर निगम चुनाव का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, बिलासपुर नगर निगम चुनाव की जिम्मेदारी मंत्री अरुण साव को दी गई है।

इसके अलावा, डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग नगर निगम चुनाव का प्रभार सौंपा गया है।

भाजपा संगठन की ओर से जारी नियुक्तियों के बाद चुनावी तैयारियों को गति मिल रही है और सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *