नारायणपुर सायबर पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलाया गया मोबाईल वापसी अभियान

3 Min Read
Advertisement

🔷  गुम हुये मोबाईलों को ढुंढकर मोबाईल स्वामियों को लौटाया गया।
🔷  7 लाख 20 हजार से अधिक के कुल 45 नग मोबाईल किये गये बरामद।
🔷  मोबाईल स्वामियों के चहरे में थे खुशी के माहौल।
🔷  पुलिस साईबर टीम नारायणपुर की रही सराहनीय भूमिका ।

🟪 नारायणपुर पुलिस द्वारा एक ओर नक्सल अभियानो में अभुतपूर्व सफलता प्राप्त की जा रही हैं। वही दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में भी साईबर जागरूकता अभियान संचालित कर गुम मोबाईल वापसी अभियान चलाकर लगभग- 7,20,000.00 से अधिक के कुल 45 नग मोबाईल, मोबाईल स्वामियों को वापस दिलाया गया। विदित हो कि नारायणपुर जिलें में सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाईल गुमने के संबंध में प्रार्थियों द्वारा सूचना एवं आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे है, जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा (भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, अति0 पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चन्द्राकर के मार्गदर्शन पर एवं  नोडल अधिकारी सायबर सेल उप पुलिस अधीक्षक डॉ0 प्रशांत देवांगन के पर्यवेक्षण में साइबर सेल की विशेष टीम गठित कर गुम मोबाईल की खोजबीन कर वापसी के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

🟪  उक्त अभियान अंतर्गत सायबर सेल नारायणपुर द्वारा 7 लाख 20 हजार से अधिक के 45 नग मोबाईल अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है। बरामद शुदा मोबाईल दिनांक 29.10.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में संबंधित मोबाईल स्वामियों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, अति0 पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चन्द्राकर एवं  उप पुलिस अधीक्षक डॉ0 प्रशांत देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक आशीष नेताम के द्वारा संबंधित मोबाईल स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किया गया।


🟪 सायबर सेल नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित इस विशेंष अभियान मे निरीक्षक विनीत दुबे सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शोरी, आरक्षक संदीप चौहान, जयलाल पोटाई, आशीष धु्रवे सुमित नाग रामचन्द्र यादव एवं राजु बघेल व साईबर वालिंटियर अनुराग नाग इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नारायणपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है

मोबाईल गुम होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाने या सायबर सेल से संपर्क करे। अपने मोबाईल का पासवर्ड हमेशा प्रोटेक्टेड रखें।

बैंकिग सायबर फ्राड होने या धोखाधडी से खाते से पैसे निकाले जाने की स्थिति मे तत्काल 1930 टोलफ्री नं0 पर कॉल करके 24 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *