नारायणपुर पुलिस एवं 41 BN आई.टी.बी.पी. के जवानों ने नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल के भीतर ग्राम फरसगांव में निर्मित विशालकाय नक्सल स्मारक को किया जमींदोज

1 Min Read
Advertisement

थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरसगांव (कुतुल) में  नक्सलियों ने बनाया गया था विशालकाय नक्सली स्मारक।
जिला पुलिस बल एवं 41 BN आई.टी.बी.पी. की संयुक्त पार्टी ने किया कार्यवाही

भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंशानुरूप नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।



🟪 इसी तारतम्य में कल दिनांक 06-02-2026 को नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं 41 वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान, एरिया डॉमिनेशन हेतु कुतुल, फरसगांव एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी;

कि पुलिस सहायता केंद्र कुतुल (थाना कोहकामेटा) क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरसगांव में नक्सलियों द्वारा विशालकाय नक्सली स्मारक बनाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जेसीबी के माध्यम से जमींदोज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *