नाबालिग कों बहला फुसलाकार भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

3 Min Read

🔷 थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कायवाही करते हुए पीड़िता कों आईटीआई सिंधी कॉलोनी रायगढ़ से किया गया बरामद।
🔷 नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी दिनांक 24/08/24 कों थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी घटना दिनांक 21/08/24 कों सपरिवार खाना पीना खाकर घर मे सोया था, की दिनांक 22/08/24 कों देर रात प्रार्थी का नींद खुलने पर देखा कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर मे नही हैं, बिना बताये कही चली गई हैं, आस पास रिश्तेदारो में पता तलाश किया गया जो खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थिया द्वारा शंका व्यक्ति किया गया कि प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 207/24 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका कों आईटीआई सिंधी कॉलोनी रायगढ़ से बरामद कर महिला अधिकारी से पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी खरसिया जिला रायगढ़ निवासी अमन कुमार खड़िया द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अमन कुमार खड़िया उम्र 20 वर्ष साकिन पिउर खड़ियापारा थाना खरसिया जिला रायगढ़ हाल मुकाम भुईयापारा लखनपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 87, 64(2)(ड), 69 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना लखनपुर से उप निरीक्षक एल. आर. चौहान, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र यादव, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक अमरेश दास जानकारी राजवाड़े शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *