नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता मार्च का आयोजन

1 Min Read



राउरकेला, 11 फरवरी 2026। डिप्टी कलेक्टर कार्यालय, पानपोसा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शहर में जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत डिप्टी कलेक्टर कार्यालय से हुई और आरएमसी कार्यालय होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।



पानपोसा के डिप्टी कलेक्टर श्री विजय कुमार नायक ने जागरूकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई।



ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर उदितनगर हाई स्कूल परिसर में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डिप्टी कलेक्टर श्री नायक ने पुरस्कृत किया और सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत निर्माण का संदेश दिया।



ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर साध्वी देहुरिया, सब-डिविजनल सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर मीनू टांडिया, स्मॉल सेविंग्स ऑफिसर प्रकाश कुमार दाश, चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर दर्शनी एक्का एवं प्रवीणा हरिचंदन, म्युनिसिपल कॉलेज की प्रेसिडेंट, सोशल सिक्योरिटी विभाग एवं आबकारी विभाग के कर्मचारी, स्कूल के छात्र-छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा डी-ड्रग सेंटर के स्टाफ मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *