नव भारत पब्लिक स्कूल में नवमी उरॉंव ने किया झंडोत्तोलन

1 Min Read
Advertisement


चक्रधरपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवभारत पब्लिक स्कूल में श्रीमती नवमी उरांव द्वारा झंडा तोलन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं                 

द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए।  उईमौके पर श्रीमती नवमी उरांव एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

सनी उरांव अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश भक्ति गीतों पर की गई कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है साथ ही देशभक्ति की भावना भी जागृत होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सभी शिक्षकों का तहे दिल से आभार किया गया मौके पर झामुमो संगठन सचिव प्रदीप महतो, बनगांव प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दोराई जोंको , सुब्रतो (टिंकू)प्रधान, सुमन उरांव, उषा उरांव, संजय (छोटू)उरांव उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *