नरेगा घोटाला: कागजों में बना डभरी, ज़मीन पर नहीं; रोजगार सहायक व इंजीनियरिंग कवर पर कार्यवाही

2 Min Read


लैलूँगा :- लैलूँगा के कुंजारा पंचायत में नरेगा योजना के तहत एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। एसडीएम के निर्देश पर जांच दल में शामिल प्रोग्राम ऑफिसर दीपक एक्का, नरेगा एसडीओ और इंजीनियरिंग टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर गहन जांच की। जांच में यह सामने आया कि नरेश गुप्ता नामक हितग्राही के नाम पर डभरी निर्माण कार्य को पूर्ण दिखा कर पूरा भुगतान कर लिया गया है। हालांकि मौके पर जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि नरेश गुप्ता का कोई डभरी अस्तित्व में नहीं है। यह पूरा मामला रोजगार सहायक प्रतिमा प्रधान और इंजीनियरिंग कवर की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। दस्तावेजों में कार्य पूर्ण दिखाकर सरकारी राशि का आहरण कर लिया गया था। जांच टीम की रिपोर्ट में दोनों नरेगा कर्मचारी  को दोषी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पर कार्यवाही करते हुए बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है। जांच के दिन दोनों ही पंचायत भवन में उपस्थित नहीं हुए, जिससे उनकी भूमिका और भी संदिग्ध मानी जा रही है। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि नरेगा जैसी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

इनका कहना-
दीपक एक्का प्रोग्राम आफिसर

हमारे द्वारा जांच किया गया जिसमें रोजगार सहायक, और इंजीनियर की साठ गाठ से नरेश गुप्ता बिना डभरी निर्माण कर पैसा का आहरण किया गया। है । फर्जी तरीके से mb फ़ाइल बनाया गया है । जो कि पूरा नरेगा को बदनाम किया गया है । दोनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही बर्खास्तगी की अनुशंसा कर जिला पंचायत रायगढ़ भेजा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *