नम आंखों से विसर्जित हो रही मां दुर्गा की प्रतिमाएं

2 Min Read
Advertisement

अभिषेक सोनी

बलरामपुर/राजपुर।छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र पर 10 दिनों तक मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर मां दुर्गा प्रतिमा जय अम्बे जय दुर्गे नारो के साथ गेउर नदी में विसर्जन करने के लिए नगर में निकाले। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

राजपुर के गांधी चौक, नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 04 व बरियों में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा 10 दिनों तक पूजा अर्चना संपन्न करा कर शुक्रवार को आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों, धुमाल साउंड, अबीर गुलाल के साथ नगर भ्रमण कर जय अम्बे जय दुर्गे नारो के साथ मां दुर्गा प्रतिमा गेउर नदी में विसर्जन करने के लिए नगर में निकाले। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर में  जगह-जगह महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य सहित नगरवासी उपस्थिति है।

विजयादशमी पर नगरवासियों ने की ग्राम देवताओं की पूजा अर्चना

बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नगर में विजयादशमी के दूसरे दिन नगरवासियों ने ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि की मनोकामना की।

राजपुर नगर में स्थित वार्ड क्रमांक 04 में दाऊगुड़ी, पीपल पेड़ के नीचे विराजे महादेव, आदि शक्ति मां महामाया मंदिर, महुआपारा वार्ड क्रमांक 06 में स्थित वट वृक्ष के निचे दरहाबारा, मां दुर्गा पंडाल ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते पहुचंकर पूजा-अर्चना कर नगर में सुख, शांति, समृद्धि की मनोकामनाएं की वही मंदिर प्रांगण में आदि शक्ति की झंडा फहराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *