नगर निगम क्यों वसूल रहा शिक्षा उपकर अग्निशामक कर

3 Min Read
Advertisement

अग्निशामक,शिक्षा विभाग दोनों का संचालन नहीं कर रही निगम तो टेक्स वसूली क्यों ?

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम के निवासियों और मतदाताओं से बेवजह टैक्स की वसूली नगर पालिका निगम के द्वारा की जा रही जिसको लेकर जागरूक निवासियों के साथ पार्षदों ने आवाज ज्ञापन के माध्यम से उठाई कि निगम से जब कई सालों पहले शिक्षा और अग्निशामक विभाग हटा कर उनके मूल विभागों में समाहित कर दिया गया है तो ये जबरिया वसूली क्यों?

जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय देवांगन के नेतृत्व में संयुक्त रूप से रायगढ़ के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के नाम का ज्ञापन रायगढ़ नगर पालिका निगम के आयुक्त को सौंप कर मांग की है कि मध्यप्रदेश के सरकार के समय से ही पुरे प्रदेश में निगम क्षेत्रों की स्कूलों का संचालन मूल रूप से शिक्षा विभाग को सौंप दिया था वैसे ही कुछ वर्ष पहले निगम के दूसरे महत्वपूर्ण अग्निशामक विभाग को प्रदेश के गृह विभाग को सौंप दिया था तो नगरीय क्षेत्र के निवासियों से इस नाम का टैक्स वसूलना मानवीयता के विरुद्ध हे जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए और वसूले गए टैक्स को नगर पालिका निगम, रायगढ़ वापस करके अपनी छवि को बेहतर करे।

कांग्रेस नेता संजय देवांगन ने बताया कि पूर्व में जब नगरपालिका रायगढ़ के तहत शहर के अनेक स्कूलों का संचालन होता था तो उसके लिए मध्यप्रदेश शासन के नियमों के तहत शिक्षा उपकर सभी टैक्स धारकों से देयक के रूप में प्राप्त किया गया पर छत्तीसगढ़ को बने 25 वर्ष हो गए तो जबरिया वसूली बंद की जानी चाहिए ऐसे ही विगत 7 वर्षों से समेकित कर के अंतर्गत अग्निशामक के नाम से लगभग 200 रुपए प्रति टैक्स धारक से नगर निगम वसूल रहा है जो नागरिकों के साथ अन्याय है जबकि गृह विभाग अग्निशामक विभाग का संचालन कर रहा है। काम एक विभाग का और वसूली दूसरा विभाग किसके लिए कर रहा है यह तो मनमानी ही है।

कांग्रेस नेताओं व पार्टी के पार्षदों के इस आवेदन में संजय देवांगन के साथ पार्षद में आरिफ हुसैन,लक्ष्मीनारायण साहू,रेखा देवी , पूर्व पार्षद दया राम ध्रुवे और कांग्रेस नेता अनिल चीकू के संयुक्त हस्ताक्षर है ने मांग की जिनसे टेक्स वसूला गया है उनका राशि आगामी टेक्स मे जोड़ कर समाहित किया जाय नहीं तो आगामी दिनों में आंदोलन कर निगम की करतूतों को जनता को बताया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *