नंद बाग में किया गया कुटुंब प्रबोधन का कार्यक्रम

1 Min Read
Advertisement

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि राजीव नगर एवं रामबाग बस्ती  के द्वारा दिनांक 5.9.24 दिन गुरुवार को नंद बाग में कुटुंब प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया । जिसमें मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 राधे राधे बाबा जी महाराज अध्यक्ष राज्य मंदिर सलाहकार समिति, मध्य प्रदेश सरकार राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विशेष अतिथि  के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में 100 परिवारों का एकत्रीकरण किया गया था, जिसका मूल उद्देश्य सभी परिवारों का आपस में वसुधैव कुटुंबकम की भावना जागृत हो ।

कार्यक्रम में सभी परिवारों ने  मिलकर कई प्रकार के आयोजन किये  जैसे खेल, प्रश्न उत्तर की प्रतिस्पर्धा, गीत जिसमें सभी परिवारो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। इन सभी कार्यक्रमों के बाद सुप्रसिद्ध श्री महा मंडलेश्वर बाबा जी* का उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमें बाबा जी के द्वारा आज के समाज में बिखरते परिवारों को सम्मिलित परिवार की महत्व एवं माता-पिता की सेवा ही हरि सेवा बताया गया । उद्बोधन के बाद सामूहिक भोज किया गया।

युक्त जानकारी नगर संयोजक अजीत बाजपाई द्वारा जारी की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *