धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में चलाया गया टीवी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान टीवी मरीजों को फल वितरण कर दी गई जानकारी

2 Min Read

धरमजयगढ़ । आज धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण कर टीबी सें कैसे बचें इसकी जानकारी दी गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी बीमारी से मुक्त रहने को लेकर विकासखण्ड धरमजयगढ़ के टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार फूड बास्केट का वितरण स्कैनिया स्टील एंड पावर लिमिटेड पूंजीपथरा, घरघोड़ा के द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में टीबी उन्मूलन हेतु वर्ष 2025 का लक्ष्य रखा गया है जो कि संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास लक्ष्यों के द्वारा निर्धारित समय-सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले है। शासन द्वारा राज्य को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है।जिसका लाभ स्थानीय ग्रामीण उठा पा रहे है।

टीबी से ग्रसित लोगों के बीच फूड बास्केट का वितरण करते हुए टीबी बीमारी को लेकर जागरूक किया गया है। टीबी से लडऩे के लिए दवा के अलावा पोषण युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन भी जरूरी है। यह बीमारी अब लाइलाज नहीं है। इसका इलाज अब संभव है। जरूरत है तो सिर्फ लोगों को जागरूक होने कि अगर किसी प्रकार का लक्षण दिखाई दें तो व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसका नि:शुल्क इलाज करा सकते है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *