धरमजयगढ़ शराबियों से परेशान होकर ग्राम पंचायत बायेसी लाखपात्र के महिलाएं थाना प्रभारी कमला पुसाम के नाम सौंपे ज्ञापन।

2 Min Read
Advertisement

शराबियों से परेशान होकर ग्राम बयेसी वा लाख पात्र के महिलाएं थाना प्रभारी कमला पुसाम को सौंपे ज्ञापन

धरमजयगढ़ । नशा मुक्ति अभियान और शराब प्रतिबन्ध के प्रयास की सूची बायेसी वा लाख पात्र गांव भी शामिल हो गया। इससे पहले भी धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांव पूर्ण शराब बंद को लेकर धरमजयगढ़ थाना में शिकायत कर चुके हैं। जिस कड़ी में आज ग्राम पंचायत बायेसी की महिलाएं अपने गांव में शराबीयों से परेशान होकर धरमजयगढ़ थाना शिकायत लेकर पहुंची

जहां थाना प्रभारी कमला पुशाम से मिलकर माहिलाएं अपनी आपबीती बात सुनाई और कहां की ग्राम बायेसी में शराब बंदी व नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम में समस्त ग्रामवासी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें शराब बंदी व नशा मुक्ति अभियान का प्रस्ताव पारित किया गया हैं। एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा शराब बंदी करने का निर्णय लिया गया।

और थाना प्रभारी से सहयोग की मांग की गई। थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं को आश्वासन दिया गया हैं की हमारे टीम द्वारा महिलाओं का पूरा सहयोग किया जाएगा।

आपको बता दे धरमजयगढ़ थाना प्रभारी श्रीमती कमलापुसाम जब से थाना संभाले है। महिलाओं ने निस्वार्थ भाव से असा ओर विश्वास को लेकर थाना प्रभारी कमलापुसम से सहयोग की अपेक्षा में 10से 11ग्राम पंचायत की महिलाएं अब तक थाना में ज्ञापन देने पहुंच चुके हैं

सभी महिलाओ को थाना प्रभारी  कमलापुसाम द्वारा अवगत कराया गया है शराब के नशे से एक्सीडेंट को देखते हुए सभी महिलाओं को निस्वार्थ भाव से सहायता देने की बात कही गई हमारे तरफ से सिकायत मिलने पर छापा मारकर उचित कार्यवाही की जाएगी जहा तक हो सके सहायता देने के लिए तत्पर रहूंगी कहकर महिलाओं को आश्वासन दिया गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *