धरमजयगढ़: थाना परिसर में अभद्रता, क्या पुलिस प्रशासन बेबस

2 Min Read
Advertisement

रायगढ़ : धरमजयगढ़ में कानून को ताक पर रखने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें न पुलिस का डर है, न कानून का खौफ। हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने थाना परिसर के अंदर ही एक अभद्र वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक युवक को तेज आवाज में बुलेट चलाने के आरोप में हिरासत में लिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

चौंकाने वाली हरकत
युवक ने थाना परिसर के अंदर ही वीडियो बनाते हुए गाली-गलौज की और इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो में थाना परिसर का दृश्य स्पष्ट नजर आ रहा है, जिसमें पुलिस स्टाफ भी दिखाई दे रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि जब थाना परिसर के अंदर ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या होगी?

धरमजयगढ़ की जनता इस बढ़ती अराजकता से चिंतित है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रही है। क्या पुलिस इन मनचलों पर नकेल कस पाएगी, या फिर जनता को खुद ही ऐसे मामलों से निपटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?

क्या प्रशासन अब जागेगा
धरमजयगढ़ में बढ़ती ऐसी घटनाओं को देखते हुए अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन कब तक मूकदर्शक बना रहेगा या फिर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *