दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी: भारद्वाज सिंह

1 Min Read
Advertisement

नम आंखों से विसर्जित हो रही मां दुर्गा की प्रतिमाएं

अभिषेक सोनी

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र पर 9 दिनों तक मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर सोमवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर मां दुर्गा प्रतिमा जय अम्बे जय दुर्गे नारो के साथ गेउर नदी में विसर्जन करने के लिए नगर में निकाले। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

राजपुर के गांधी चौक, नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 04 व बरियों में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा 9 दिनों तक पूजा अर्चना संपन्न करा कर सोमवार को आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों, धुमाल साउंड, अबीर गुलाल के साथ नगर भ्रमण कर जय अम्बे जय दुर्गे नारो के साथ मां दुर्गा प्रतिमा गेउर नदी में विसर्जन करने के लिए नगर में निकाले। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर में जगह-जगह महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य सहित नगरवासी उपस्थिति है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *