दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 02 शातिर आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

4 Min Read

विशेष पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली द्वारा आरोपियों के कब्जे से शहर से चोरी की गई कुल 08 नग दुपहिया वाहन कुल किमती लगभग 08 लाख रुपये किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा चोरी हुए दुपहिया वाहनो मे अभियान चलाकर करने हेतु दिए गए थे दिशा निर्देश

गिरफ्तार शुदा आरोपीगण पूर्व में दुपहिया वाहन चोरी के मामलो मे जेल जा चुके है

आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मो. वसीम अहमद उर्फ़ सोनू साकिन मोमिनपूरा अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 06/07/24 कों थाना अम्बिकापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 05/07/24 को प्रार्थी नमाज पढ़ने जामा मस्जिद अम्बिकापुर गया हुआ था जो अपने दुपहिया वाहन सुपर स्प्लेंडर सीजी/15/डीजी/2272 को मस्जिद के बाहर खड़ा किया था वापस आने के बाद प्रार्थी का मोटरसाइकिल अपने खड़े स्थान पर नही था जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 440/24 सदर धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

शहर मे हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामलो कों संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल के दिशा निर्देशन में शहर मे दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे विशेष टीम का गठन कर आरोपियो का पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गये थे,

इसी क्रम में विशेष पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया घटना मे शामिल आरोपी के सम्बन्ध मे विशेष टीम द्वारा मुखबिरो को सतर्क किया गया था एवं विशेष टीम के सदस्य घटनास्थल एवं आसपास के छेत्रो मे संदिग्धो पर पैनी नजर रखे हुए थे।

पुलिस टीम द्वारा दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के संदिग्धो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेहियो द्वारा अपना नाम (01) सद्दाम हुसैन आत्मज शहादत हुसैन उम्र 28 वर्ष साकिन बकना थाना लुन्ड्रा एवं (02) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेमसाय उम्र 23 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताये, आरोपियों से दोपहिया वाहन चोरी के मामलो मे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर शहर एवं आस पास के छेत्र जामा मस्जिद अम्बिकापुर,

फ़िरदौशी हॉस्पिटल, तेज ब्लड बैंक, बुधवारी बाजार अजिरमा जिला अस्पताल, गुदरी बाजार कंपनी बाजार से कुल 08 नग दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर कुल 08 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, गिरफ्तार शुदा आरोपीगण पूर्व मे भी दोपहिया वाहन चोरी के मामले मे जेल जा चुके हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, गणेश कदम, सत्यनारायण पाल, आरक्षक सतेंद्र दुबे, विकाश सिंह, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, रमेश राजवाड़े, दीपक पाण्डेय, हेमंत लकड़ा, बालेश्वर सिंह, अनिल मरावी, जयईश्वर तिर्की, दीपक दास शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *