दहेज में एक लाख रुपए और बाइक मांगने वाले पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज

1 Min Read
Advertisement


बलरामपुर।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत चद्रंनगर गांव में दहेज में एक लाख रुपए और बाइक मांगने वाले पति, सास, ससुर सहित पांच लोंगो के विरुद्ध पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया।

ग्राम चंद्रनगर निवासी 25 वर्षीय शबाना खातून पति हबीब अंसारी ने केस दर्ज कराया कि पति हबीब अंसारी पिता अयुब अंसारी (40), अयुब अंसारी (60), खुशबुन बीबी( 52) ) अमिला (28) व  वसीम अंसारी (25) सभी निवासी ग्राम चंद्रनगर  थाना रामानुजगंज के द्वारा मारपीट कर दहेज मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए थे।

पुलिस ने बताया कि शबाना खातून की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति सहित परिजनों ने दहेज में 1 लाख रुपए व बजाज पल्सर बाइक की मांग कर रहे थे। पुलिस पति सहित पांचों के विरुद्ध 294, 323, 34, 498 ए, 506 के तहत केस दर्ज किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *