दंतेवाड़ा बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में कुल 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद

2 Min Read

झीरम कांड में शामिल 25 लाख ईनामी माओवादी DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी मुठभेड़ में मारा गया l

INSAS राइफल, 303 राइफल & अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया l

बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 100 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैंl

दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक ज़िला दंतेवाड़ा श्री गौरव राय द्वारा बताया गया कि ज़िला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति के आसुचना के आधार पर माओवादी विरोधी अभियान पर दंतेवाड़ा DRG और बस्तर फाइटर की टीम निकली थी। अभियान के दौरान मंगलवार सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए l प्रारंभिक तौर पर एक माओवादी की पहचान DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली (25 लाख ईनामी) निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है। अन्य दो माओवादियों की पहचान कार्यवाही की जा रही है l
मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल,12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री & दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी मौके से बरामद किया गया l

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *