थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

1 Min Read
Advertisement

:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।
:- महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 22/09/25 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि देवगढ़ माझापारा थाना सीतापुर निवासी  रोशन तिर्की पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 383/25 धारा 64 (2)(एम) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *रोशन तिर्की आत्मज लखे तिर्की उम्र 21 वर्ष साकिन देवगढ़ मांझापारा थाना सीतापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक गौरव पाण्डेय, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, आरक्षक धनकेश्वर यादव, राकेश यादव, कृष्णा खेस सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment