थाना बतौली मे कोटवार सम्मेलन का हुआ आयोजन, सूचना संकलन के साथ साथ बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर

3 Min Read
Advertisement

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा कोटवार सम्मलेन का किया गया आयोजन।
:- आपराधिक गतिविधियों को रोकने पुलिस एवं कोटवार के बीच आवश्यक तालमेल हेतु किया गया सम्मलेन।
:- कोटवारो को ग्राम सुरक्षा के सम्बन्ध मे दिए गए दिशा निर्देश, अवैध अप्रवासियो की सूचना हेतु टोल फ्री नंबर की दी गई जानकारी।

ग्राम स्तर पर पुलिस की पकड़ मजबूत करने एवं सूचना तंत्र कों विकसित करने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र मे कोटवार सम्मेलन का आयोजन कर पुलिस एवं कोटवार के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश दिए गए है।इसी क्रम मे थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का थाना परिसर मे सम्मलेन आयोजित किया गया, सम्मलेन के दौरान ग्राम कोटवारो कों पुलिस टीम के आपसी समन्वय से ग्राम सुरक्षा को मजबूत करने की समझाइस दी गई, कोटवारो के सहायता से ग्राम स्तर पर लोगो कों जागरूक कर ठगी जैसी वरदातो को कम करना एवं आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों की सूचना थाना मे प्रदान करने सम्बन्धी निर्देश दिए गए।

सम्मलेन बैठक के दौरान थाना प्रभारी बतौली ने कोटवारो को जानकारी देते हुए बताया कि बाहरी या अनजान व्यक्ति के आने जाने, अनहोनी घटनाएं पर हर गांव में पैनी निगाह कोटवार के माध्यम से ही रखा जा सकता है, गाँव मे किसी व्यक्ति के अवैध प्रवासी होने की जानकारी प्राप्त हो या आस पास के व्यक्तियों कों संदेह हो तों 18002331905 टोल फ्री नंबर पर जानकारी देने की समझाइस दी गई, जानकारी देने वाले  व्यक्तियों की जानकारी गोपनीय रखी जायगी।

बैठक के दौरान कोटवारों को निरंतर संपर्क में बने रहने के साथ साथ ग्राम स्तर पर किसी भी बड़े विवाद, झगड़े या दुर्घटना एवं जमीन विवाद की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सुचना को तत्काल पुलिस टीम से साझा करने की समझाइस दी गई। बैठक में ग्राम कोटवारो से साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों पर भी चर्चा की गई। कोटवारों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स, और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी साइबर चुनौतियों के बारे में बताया गया, साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे गांव के लोगों को इन खतरों से सतर्क करें और साइबर जागरूकता फैलाएं।

सम्मलेन बैठक के दौरान थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, थाना के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *