Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में शनिवार की रात्रि से लगातार बारिश होने से राजपुर से तीन किलोमीटर दूर ओकरा गेउर नदी उफान पर आने से घंटो आवागमन बाधित रहा।
शानिवार की रात्रि से रविवार सुबह तक लगातार बारिश होने के कारण ओकरा के गेउर नदी के ऊपर करीब 3 फ़ीट पानी उफान आने के कारण आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा। इसके कारण ओकरा, पतरापारा, अमदरी, कोरगी, खुमरी, डीगनगर आदि का सम्पर्क घंटो तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
ओकरा नदी उफान आने के कारण साप्ताहिक बाज़ार जाने वाले गांव के ग्रामीण फसे रहें। शनिवार की दरम्यानी रात्रि से लगातार बारिश होने के कारण गेउर नदी, गागर नदी, गोपालपुर महान नदी, बासेन महान नदी, छोटे- छोटे पुलिया, नाले, खेत उफान पर है।

