तलाब में तब्दील हुई राजधानी की सड़कें, नाव में सैर करते नजर आए भाजपा पार्षद

Advertisement

भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर NH9 इलाके में भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई।

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से परेशान लोगों की मुश्किलें अब बारिश ने बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रहे बारिश के चलते शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी हो गई है कि,

लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। राजधानी में दिल्ली में हालात ऐसे हैं कि, सड़के तालाब में बदल चुकी है। लोगों को गाड़ियों में निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दिल्ली में हुए जलभराव के चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार भी लग रही है।

वायरल हुआ भाजपा पार्षद का वीडियो
बीते 24 घंटों से हो रही बारिश और जलभराव से लोगों को हो रही समस्या के बीच भाजपा पार्षद ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर NH9 इलाके में भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई। उन्होंने कहा कि सभी पीडब्लूडी नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। केजरीवाल ने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो रहा है और पूरा विनोद नगर जलमग्न हो गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *