तपकरा थाना क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों का जशपुर पुलिस को साथ मिला

3 Min Read
Advertisement

आमजनता की सूचना पर जशपुर पुलिस ने ओड़िसा की ओर तस्करी किया जा रहा 06 नग गौ-वंश को मुक्त कराया,

ओड़िसा के एक बड़े गौ तस्कर के लिये क्षेत्र से गौ-वंश की तस्करी कर रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,

मुख्य आरोपी फरार है, पतासाजी जारी,

चौकी उपरकछार थाना तपकरा में गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,

आरोपियों के नाम  1. राजेन्द्र राम उम्र 50 साल निवासी गरियादोहर चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल।
   2. नकुल राम उम्र 23 साल निवासी गरियादोहर चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को तपकरा थाना क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से दिनांक 21.10.2024 के प्रातः 06 बजे सूचना मिला कि ग्राम सिंगीबहार की ओर से 02 व्यक्ति 06 नग गौ-वंश को मारते-पीटते हुये ओड़िसा के बनडेगा की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा चौकी प्रभारी स.उ.नि. रामनाथ राम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर गौ-वंश की तस्करी कर रहे 02 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ के दौरान वे अपना नाम राजेन्द्र राम एवं नकुल राम निवासी गरियादोहर चौकी दोकड़ा का निवासी होना बताये।

राजेन्द्र राम एवं नकुल राम ने मेमोरंडम कथन में बताया कि ओड़िसा के एक बड़े गौ-तस्कर द्वारा उन्हें पैसा देकर हाॅंकते हुये गौ-वंश को पहुंचाने का काम दिया था तथा दोनों के बात करने के लिये मोबाईल भी उपलब्ध कराया था, जिसपर ये दोनों गौ-वंश को मारते-पीटते हाॅंकते हुये बनडेगा ओड़िसा की ओर ले जाना बताये। दोनों आरोपियों से जप्त 06 नग गौ-वंश को सुरक्षार्थ रखवाया गया है। दोनों आरोपियों का कृत्य पशु क्रूरता अधिनियम् का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 21.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं गौ-वंश को जप्त करने में स.उ.नि. रामनाथ राम, आर. 349 अनिल साय, आर. 487 आनंद भगत एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “तपकरा क्षेत्र के जागरूक गा्रमीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा 06 नग गौ-वंश को जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, सीमावर्ती क्षेत्र ओड़िसा की ओर भी जशपुर पुलिस की कड़ी निगाह है। अपने आस-पास किसी भी प्रकार की तस्करी हो रही हो तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देवें।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *